Connect with us

नैनीताल

हल्द्वानी के वनभूलपुरा क्षेत्र को भी कर्फ्यू से मुक्त करने का आदेश जारी

सीएन, हल्द्वानी। जिलाधिकारी वंदना सिंह ने सोमवार रात पूरे वनभूलपुरा थाना क्षेत्र को कर्फ्यू से मुक्त करने का आदेश जारी कर दिया। बीती आठ फरवरी को वनभूलपुरा क्षेत्र में भड़की हिंसा के दौरान पूरे हल्द्वानी नगर क्षेत्र में कर्फ्यू लगा दिया था। नया आदेश मंगलवार सुबह 5 बजे से प्रभावी होगा। बीती आठ फरवरी को वनभूलपुरा के मलिक का बगीचा क्षेत्र में नजूल भूमि पर बने मदरसा और धार्मिक स्थल के अतिक्रमण हटाने के दौरान हिंसा फैल गई थी। जिसमें पांच लोगों की मौत समेत सैकड़ों पुलिस- मीडिया कर्मी और क्षेत्रवासी घायल हो गए थे। क्षेत्र में फैली हिंसा को देखते हुए डीएम ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए तत्काल पूरे हल्द्वानी नगर क्षेत्र में कर्फ्यू लगाने का आदेश जारी किया था। बीती 10 फरवरी को क्षेत्र की कानून व्यवस्था में सुधार को देखते हुए डीएम ने सिर्फ वनभूलपुरा थाना क्षेत्र तक कर्फ्यू को सीमित कर दिया था। 11 फरवरी को कर्फ्यू क्षेत्र में और राहत दी गई थी। जिसके तहत गौजाजाली, आरएफसी गोदाम व रेलवे बाजार क्षेत्र एवं शेष वनभूलपुरा क्षेत्र में ही कर्फ्यू लगाया गया था। सोमवार से इस क्षेत्र में सिर्फ नाइट कर्फ्यू ही लगाया गया। जबकि अतिक्रमण मुक्त मलिक का बगीचा क्षेत्र की 100 मीटर की परिधि में पूर्ण कर्फ्यू के आदेश जारी किए गए। सोमवार देर रात डीएम ने पूरे वनभूलपुरा क्षेत्र को भी कर्फ्यू से मुक्त करने का आदेश जारी कर दिया है। यह आदेश मंगलवार सुबह 5 बजे से प्रभावी होगा।

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING