Connect with us

नैनीताल

व्योश्री योजनान्तर्गत पूर्व में परीक्षण/चिन्हितकरण किये गये वृद्धजनों हेतु 24 से 26 सितम्बर तक शिविर का आयोजन : सीडीओ

सीएन, भीमताल/नैनीताल। वृद्धजनों हेतु भारत सरकार की व्योश्री योजनान्तर्गत पूर्व में परीक्षण/चिन्हितकरण किये गये वृद्धजनों हेतु दिनांक 24 सितम्बर से 26 सितम्बर तक शिविर का आयोजन किया जायेगा। जानकारी देते हुए मुख्य विकास अधिकारी डॉ. संदीप तिवारी ने बताया कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार की राष्ट्रीय व्योश्री (60 वर्ष से अधिक आयु) पूर्ण कर चुके वृद्धजनों हेतु समाज कल्याण विभाग के सहयोग से कानपुर की संस्था पुनर्वास विशेषज्ञों द्वारा दिव्यांगजन एवं वृद्धजन को आवश्यकतानुसार सहायक उपकरणों हेतु परीक्षण/चिन्हितकरण किये जाने हेतु 24 से 26 सितम्बर 2023 तक शिविरों का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने बताया कि 24 सितम्बर (रविवार) को प्रातः 11ः00 बजे से नगर पालिका सभागार भवाली में, विकास खण्ड भीमताल,रामगढ, धारी तथा बेतालघाट के पात्र व्यक्ति इस शिविर का लाभ उठा सकते है। इसी प्रकार 25 सितम्बर (सोमवार) को तहसील मैदान खनस्यॅू के विकासखण्ड ओखलकाण्डा में तथा 26 सितम्बर (मंगलवार) को रामलीला मैदान कालाढूंगी में विकासखण्ड रामनगर, लालकुऑ तथा कालाढंूगी में शिविर का आयोजन किया जायेगा। डॉ. तिवारी ने सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देश दिये है कि वृद्धजनों के शिविर में लाने एवं वापस छोड़ने हेतु वाहन की व्यवस्था करना सुनिश्चित करें।

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING