नैनीताल
अवैध होटलों पर चलेगा पालिका का डंडा, हो रहा है लाखों रुपये का नुकसान
अवैध होटलों पर चलेगा पालिका का डंडा, हो रहा है लाखों रुपये का नुकसान
सीएन, नैनीताल। नगर में अवैध रूप से चल रहे होटल,गेस्ट हाउसों से पालिका को टैक्स नही मिल रहा है तो वही सुरक्षा के मद्देनजर भी होटल,गेस्ट हाउस हमेशा चुनौती बने रहते है।लेकिन अब पालिका इन सभी को चिन्हित कर टैक्स वसूली करने जा रही है। नगर पालिका प्रशासक के एन गोस्वामी ने बताया कि पालिका को माली हालत से उबारने के लिए वसूली में तेजी लाई जा रही है, जिसके लिए नगर पालिका के बकायेदारों को नोटिस जारी कर आरसी काटी जा रही है। वही नगर में अवैध रूप से चल रहे होटलों व गैस्ट हाउसों का चिन्हित कर उनसे भी टैक्स वसूले जाने पर कार्यवाही शुरू कर दी है। जिससे पालिका के राजस्व में लाखों की बढ़ोतरी होगी। कहा कि पर्यटन विभाग की सूची के अनुसार नगर में केवल 300 होटल व 100 होमस्टे रजिस्टर है जबकि इससे कई गुना अधिक होटल व गेस्ट हाउसों का अवैध रूप से संचालन किया जा रहा है। इन होटलों व गेस्ट हाउसों को चिंहित कर टैक्स वसूला जायेगा।
