Connect with us

नैनीताल

अमित साह को मोमबत्ती जलाकर, दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की

सीएन, नैनीताल। प्रख्यात छायाकार, व्लॉगर तथा उदयमान रंगकर्मी अमित साह के आकस्मिक निधन पर नगर के रंगकर्मियों और प्रबुद्धजनों द्वारा ओपन एयर थिएटर परिसर में अपने साथी को शोकसभा कर श्रद्धांजलि दी गयी। शोक सभा के संचालन डॉ मोहित सनवाल द्वारा किया गया जिसमें नगर के रंगकर्मियों तथा गणमान्य व्यक्तियों द्वारा अमित के विषय में अपने विचार व्यक्त किये गए और संस्मरण साझा किये गए। वक्ताओं द्वारा प्रमुख रूप से अमित के जीवट व्यक्तित्व को याद किया गया कि कितने परिश्रम से उन्होंने आठ साल के छोटे समय में छायाकार तथा व्लॉगर के रूप में ख्याति अर्जित की. उनकी फोटोग्राफी के विषय में वक्ताओ नें बताया कि अमित के चित्र को विश्व राष्ट्र संघ के कैलेंडर में स्थान मिला, नगर के सभी कोणों से उन्होंने नैनीताल की खूबसूरत तस्वीरें ली हैं। पूरे भारतवर्ष में उनके हज़ारों यूट्यूब फोल्लोवेर्स थे, अमित स्पष्ट तथा सरल व्यक्तित्व के कारण भी लोकप्रिय थे। शोक सभा में साथियो द्वारा मोमबत्ती जलाकर, दो मिनट का मौन रखकर अपने साथी को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी, सभा में लगभग 70 रंगकर्मियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा प्रतिभाग किया गया तथा 25 वक्ताओं द्वारा अमित के विषय में विचार व्यक्त किये गए. शोक सभा में पूर्व विधायक नारायण सिंह जंतवाल, जहूर आलम, अनिल घिल्डियाल, मिथिलेश पाण्डे, डॉ मोहित सनवाल , पवन कुमार, एच .एस. राणा, प्रकाश पाण्डेय, डी. के, शर्मा, मनोज साह, महबूब जी, कमल जगती, अदिति खुराना, अनमोल नेगी, प्रवीण शर्मा, दिलावर सिराज, किशन लाल, मदन मेहरा, अजय पवार, सोनी कांडपाल, कौशल साह, नीरज डालाकोटी, रोहित वर्मा ,भास्कर बिष्ट, दीपक सहदेव, जावेद हुसैन, अमन महाजन, सागर सोनकर, दीपक पुल्स, विक्की भाई, आनंद मेहरा, मोहित साह, प्रतुल धुसिया, सिद्धांत नेगी, दिनेश पांडे, विक्की, नदीम सिराज, जगजीत सिंह् (जग्गी), अभिषेक, अमर साह, कविंद्र बिष्ट, मुकुल, गंगोत्री बिष्ट, बलराम जी, श्रीश जी, प्रमोद सिंह् खाती, अदनान, अकरम अली , महेश जोशी जी, तुहिन तिवारी, विजेता, दाऊद हुसैन, राजू, सम्राट पुनीत उपस्थित थे

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING