Connect with us

नैनीताल

दमुवाढूगां के लोगों को बन्दोबस्ती का शीघ्र लाभ दिया जाएगा : आयुक्त

सीएन, हल्द्वानी। दमुवाढूगां क्षेत्र के लोगों को बन्दोबस्ती का शीघ्र लाभ का प्रयास किया जाएगा। इस सम्बन्ध में कैम्प कार्यालय में दमुवाढूंगा बन्दोबस्ती के सम्बन्ध में आयुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में बैठक आहूत की गई।क्षश बैठक में दमुवाढूगा क्षेत्र के निवासियों द्वारा आयुक्त को बताया कि दमुवाढूगा क्षेत्र में बन्दोबस्ती नही होने के कारण क्षेत्रवासियों को भूलभूत सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। क्षेत्रवासियों द्वारा बताया गया कि वन आरक्षित क्षेत्र से अनारक्षित करने की अनुमति भी मिल चुकी है। वर्तमान में दमुवाढूगा क्षेत्र में लगभग 40 हजार की आबादी निवासरत है जिसमें 3 वार्ड है। क्षेत्र के लोगों द्वारा बताया गया कि भूमिधारी का अधिकार नही मिलने से उन्हें सरकार द्वारा संचालित सभी सुविधाओं से वंचित होना पडता है। आयुक्त ने बैठक में क्षेत्र वासियों से कहा कि उनकी जो भी परेशानियां है उन्हे लिखित रूप से दें ताकि शासन स्तर पर प्रस्ताव प्रेषित किये जा सकें। आयुक्त श्री रावत ने बताया कि दमुवाढूंगा के सामाधान हेतु शासन स्तर पर उनके द्वारा शीघ्र ही लोगों को मालिकाना हक दिलाने के लिए प्रस्ताव प्रेषित किया जाएगा।क्षबैठक में विधायक बंशीधर भगत, नगर आयुक्त विशाल मिश्रा, डीएफ़ओ दिगंत नायक, अपर जिलाधिकारी पीआर चौहान, अशोक जोशी, आरटीओ संदीप सैनी, सिटी मजिस्टेट एपी बाजयेयी, उपजिलाधिकारी परितोष वर्मा, तहसीलदार सचिन कुमार के साथ ही दमुवाढूंगा के क्षेत्रवासी उपस्थित थे।  

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING