Connect with us

नैनीताल

सहायक अभियोजन अधिकारी की अस्थाई नियुक्ति को डीएम ने मांगे आवेदन

सीएन, नैनीताल। सहायक अभियोजन अधिकारी के रिक्त एक पद के सापेक्ष आबद्ध नामित अधिवक्ता फौजदारी पद पर पुनः आबद्धता के रूप में एक वर्ष के लिए सहायक अभियोजन अधिकारी की नियमित नियुक्ति तक अस्थाई रूप से आबद्ध किया जाना है। जिलाधिकारी वंदना जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद नैनीताल में रिक्त मांग के विवरणानुसार इच्छुक एवं योग्य अधिवक्ता जिनका कम से कम विधि व्यवसाय, फौजदारी मामलों में पांच वर्ष का कार्यकाल पूर्ण हो चुका हो आवेदन पत्र आमंत्रित किये जाते हैं। यह नियुक्ति पूर्ण रूप से अस्थाई होगी। उन्हांेने कहा कि ऐसे अधिवक्ता पात्र नहीं होंगे जो राज्य सरकार के द्वारा नोटरी या शासकीय आदाता पदों पर नियुक्त किये गये हों, उन्होंने कहा ऐसे पदधारक अधिवक्ताओं द्वारा आवेदन किया जाता है तो इस आशय का घोषणा पत्र प्रस्तुत करना होगा कि नियुक्ति के उपरान्त धारित पद को त्याग देंगे। उन्होंने कहा कि जो अधिवक्ता योग्यता रखते हों अपने आवेदन पत्र प्रारूप पर सक्षम अधिकारी से सत्यापित कर जिलाधिकारी कार्यालय नैनीताल में 10 दिनों के अन्दर जमा कर सकते हैं।

        
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  आज 19 मार्च 2026 का राशिफल : वृश्चिक राशि के जातकों के बिजनेस को लेकर आपका परफॉर्मेंस बेहतर रहेगा  
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING