Connect with us

नैनीताल

नाबालिग किशोरी के गर्भवती होने की सूचना पर पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार, हिन्दू संगठनों ने निकाला जुलूस

सीएन, भवाली/नैनीताल। जनपद नैनीताल के भवाली में नाबालिग किशोरी के गर्भवती होने की सूचना पर पुलिस ने साहिल नामक युवक के खिलाफ पास्को और रेप सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया और किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया। गुरुवार दोपहर हिंदूवादी संगठनों ने कोतवाली घेरकर आरोप लगाया कि मुरादाबाद से आया युवक किशोरी को बहला-फुसला कर उसके साथ गलत काम कर रहा था। संगठनों के लोगों ने पुलिस अधिकारियों से कठोर कार्रवाई की मांग की और भवाली की सड़कों पर जुलूस निकालकर व्यापारियों से बाजार बंद करने का आग्रह किया। धीरे-धीरे बाजार बंद हो गया। एस.पी. क्राइम जगदीश चंद्र ने बताया कि अस्पताल से प्राप्त जानकारी के बाद किशोरी के परिजनों से संपर्क किया गया और शिकायत दर्ज कराई गई। आरोपी युवक टैक्सी चलाता है, जबकि उसके पिता टेलर मास्टर का काम करते हैं। शिकायत में यह भी आरोप है कि साहिल लड़कियों को बहलाकर फंसाता रहा। पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। फिलहाल भवाली में स्थिति सामान्य है और भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है।

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING