Connect with us

उत्तराखण्ड

हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के प्रभाकर जोशी अध्यक्ष व विकास बहुगुणा सचिव बने

हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के प्रभाकर जोशी अध्यक्ष व विकास बहुगुणा सचिव बने
सीएन, नैनीताल।
उत्तराखंड हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में प्रभाकर जोशी अध्यक्ष व विकास बहुगुणा दूसरी बार सचिव निर्वाचित हुए। चरनजीत कौर महिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सामान्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष एमएस बिष्ट, सिद्धार्थ जैन कोषाध्यक्ष,योगेश कुमार शर्मा लाइब्रेरियन चुने गए जबकि कनिष्ठ उपाध्यक्ष प्रशांत जोशी, संयुक्त सचिव प्रशासन में मुकेश कपरूवान व संयुक्त सचिव प्रेस में नवीन बिष्ट निर्विरोध निर्वाचित घोषित हुए। सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान हुआ कुल 1229 सदस्यों में से 792 ने मताधिकार का प्रयोग किया। शाम 4 बजे से बार काउंसिल के पर्यवेक्षकों की उपस्थिति में दो स्थानों पर वोटों की गिनती की गई। 16 राउंड की मतगणना के बाद देर रात नतीजे घोषित हुए जिसके बाद विजयी खेमे में जश्न का माहौल पैदा हो गया एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी गयी। अध्यक्ष पद पर विजयी प्रभाकर जोशी को 307, शशिकांत शांडिल्य को 264 व निवर्तमान अध्यक्ष अवतार सिंह रावत को 211 मत मिले। सचिव पद पर जीते विकास बहुगुणा को 484, सौरभ अधिकारी को 302 मत मिले। महिला उपाध्यक्ष में विजयी चरनजीत कौर को 462 व उपविजेता प्रभा नैथानी 307, सामान्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष में विजयी मोहिंदर सिंह बिष्ट को 413, कौशल साह जगाती को 184 मत, विकास गुगलानी को 164 मत मिले। सिद्धार्थ जैन को 424, पराजित लता नेगी को 343 मत मिले। पुस्तकालय अध्यक्ष में दोबारा हुई मतगणना में जीते योगेश कुमार शर्मा को 388 व पूनम को 386 मत मिले। वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्यों में रमेश जोशी, भुवनेश जोशी, संजीव सिंह चौहान, तनुज सेमवाल, सौरभ पांडे, जूनियर कार्यकारिणी सदस्यों में कांति राम शर्मा, प्रेम प्रकाश भट्ट, रजनी सुप्याल विजयी रहे। चुनाव को सफल बनाने में मुख्य निवार्चन अधिकारी योगेश पचौलिया, पंकज कपिल, बीएस रावत, तेजस्वना सागर, दीपा आर्या, संगीता भारद्वाज, शिवाली जोशी, शैलेन्द्र नोरियाल, वीके कपरवान, ललित सामंत, राजेश शर्मा, राजीव भट्ट, केके वर्मा, राजेश जोशी, घनश्याम जोशी, राजीव भट्ट, सुंदर भंडारी, दिनेश बनकोटी, सैय्यद कासिफ, संगीता भारद्वाज समेत अन्य अधिवक्ताओं ने ने अहम योगदान दिया।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING