Connect with us

उत्तराखण्ड

प्रमोद अग्रवाल गोल्डी लाइफ टाइम अचीवमेंट कलेक्ट अवार्ड से सम्मानित

प्रमोद अग्रवाल गोल्डी लाइफ टाइम अचीवमेंट कलेक्टर अवार्ड से सम्मानित
सीएन, हल्द्वानी।
उत्तर प्रदेश वर्ल्ड रिकॉर्ड सस्थान द्वारा इंटरनेशनल म्यूज़ियम डे के अवसर पर उत्तराखंड के हल्द्वानी नैनीताल के निवासी डॉक्टर प्रमोद अग्रवाल गोल्डी हो लाइफ टाइम अचीवमेंट कलेक्ट अवार्ड 2022 प्रदान किया गया है। उत्तर प्रदेश वर्ल्ड रिकॉर्ड संस्थान के संपादक पीके गुप्ता द्वारा जारी अवार्ड के तहत डॉ प्रमोद अग्रवाल गोल्डी को उनके पूर्व में लगभग 1 दर्जन से अधिक रिकॉर्ड दर्ज कराने की उपलब्धि के उपलक्ष में लाइव टाइम अचीवमेंट कलेक्टर अवार्ड 2022 दिया जा रहा है। विदित है डॉक्टर प्रमोद अग्रवाल गोल्डी भारतीय करेंसी में भारतीय सिक्कों एवं नोटों तथा ऑटोग्राफ एवं फोटोग्राफ के अद्वितीय संग्रह के लिए जाने जाते हैं। डॉ गोल्डी की उपलब्धि पर व्यापारी नेता डॉ धर्म यादव, नवीन वर्मा, राजीव अग्रवाल, सुभाष मोगा, लायंस क्लब के बाबूलाल गुप्ता, मुकेश गुप्ता, नटराज की वंदना शर्मा आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING