Connect with us

नैनीताल

प्रो. बिष्ट आम्रपाली विश्वविद्यालय हल्द्वानी के कुलपति बने, कूटा ने किया हर्ष प्रकट

सीएन, नैनीताल। कुमाऊ विश्वविद्यालय शिक्षक संघ कूटा ने प्रो. एनएस बिष्ट अवकाशित प्रोफेसर वाणिज्य विभाग डी एस बी परिसर के आम्रपाली निजी विश्वविद्यालय,हल्द्वानी के कुलपति बनने पर खुशी व्यक्ति तथा उन्हें बधाई एवम शुभकामनाएं दी। प्रो. बिष्ट ने वाणिज्य विभाग डीएसबी परिसर नैनीताल लगभग 45वर्षों तक अध्यापन कार्य किया है इस दौरान वह संकायाध्यक्ष विभाग अध्यक्ष, परिसर निदेशक,.डीएसडब्लू एवम कुलानुशासक इत्यादि पदों पर अपनी सेवाए दे चूकें हैं। कुमाऊं विश्वविद्यालय में प्रबंध अध्ययन भीमताल के प्रथम विभागाध्यक्ष भी रहें। प्रो. एनएस बिष्ट लोक सेवा आयोग उत्तराखंड के अध्यक्ष तथा सदस्य भी रहे भी रहें । प्रो. एनएस बिष्ट कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल से अवकाश प्राप्त करने के पश्चात नवनिर्मित आम्रपाली निजी विश्वविद्यालय हल्द्वानी के प्रथम कुलपति के रूप में नियुक्त हुए हैं उनकी इस उपलब्धि पर कूटा के साथ साथ वाणिज्य विभाग के प्राध्यापकों ने हर्ष व्यक्त किया है। कूटा की तरफ से प्रो.ललित तिवारी, डॉ.विजय कुमार, प्रो. नीलू लोधियाल, डॉक्टर दीपक कुमार, डॉक्टर संतोष कुमार, डॉक्टर दीपाक्षी जोशी, डॉक्टर दीपिका गोस्वामी, प्रो. अनिल बिष्ट,.डॉक्टर उमंग सैनी, डॉक्टर पैनी जोशी,.डॉक्टर सीमा चौहान,.डॉक्टर दीपिका पंत, नागेंद्र शर्मा, डॉक्टर युगल जोशी, डॉक्टर रितेश साह ने खुशी व्यक्त की है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  श्रीमद् भागवत का श्रवण करने से मनुष्य के जन्म-जन्मांतर के पाप धुल जाते हैं व भक्ति का होता है उदय
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING