नैनीताल
डीएसबी परिसर रसायन विज्ञान विभाग के प्रो. धामी का पुणे में निधन
डीएसबी परिसर रसायन विज्ञान विभाग के प्रो. धामी का पुणे में निधन
सीएन, नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय डीएसबी परिसर के रसायन विज्ञान विभाग के प्रो. केएस धामी का कल रात पुणे में निधन हो गया है वो 76 वर्ष के थे। प्रो. धामी ने 40 वर्ष विभाग में सेवाएं दी तथा कुछ समय से बीमार थे। प्रो. धामी का स्टोनली नैनीताल में आवास है। उनके निधन पर प्रो. एबी मेलकानी, प्रो.चित्रा पांडे, प्रो. पुष्पा जोशी, प्रो. नंद गोपाल साहू, डॉक्टर गीता तिवारी, डॉक्टर शाहराज अली, डॉक्टर सोहैल जावेद, डॉक्टर मनोज धूनी, डॉक्टर महेश आर्य, डॉक्टर ललित मोहन, डॉक्टर गिरीश खर्कवाल, डॉक्टर दीपशिखा जोशी, आंचल अनेजा ने शोक व्यक्त किया है। कूटा ने प्रो. धामी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है। कूटा के तरफ से प्रो. ललित तिवारी, डॉक्टर विजय कुमा, डॉक्टर दीपिका गोस्वामी, डॉक्टर दीपक कुमार, डॉक्टर पैनी जोशी, डॉक्टर प्रदीप कुमार, डॉक्टर गगन होती, डॉक्टर रितेश साह, डॉक्टर सीमा ने दुख व्यक्त किया है।