Connect with us

नैनीताल

भारत रत्न से सम्मानित पं. गोविंद बल्लभ पंत की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन

सीएन, नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल स्थित पंत पार्क में महान स्वतंत्रता सेनानी, कुशल प्रशासक और भारत रत्न से सम्मानित पं. गोविंद बल्लभ पंत की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के पशुपालन एवं मत्स्य मंत्री सौरभ बहुगुणा ने बतौर मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। कार्यक्रम का आयोजन भारत रत्न पं० गोविन्द बल्लभ पंत जन्म दिवस समारोह समिति, नैनीताल द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पं. गोविंद बल्लभ पंत की तस्वीर पर माल्यार्पण व श्रद्वांजलि अर्पित करने के साथ हुई, कार्यक्रम में स्कूली बच्चों द्वारा देशभक्ति कार्यक्रम किए गए। कार्यक्रम के दौरान मंत्री बहुगुणा ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को प्रसस्ती पत्र और शॉल भेंट कर उनको सम्मानित किया गया। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने संबोधन में कहा कि वीर भूमि, देव भूमि के साथ देश निर्माण की भूमि है उत्तराखंड।  इस दौरान उन्होंर पं. पंत के जीवन और उनके द्वारा किए गए अद्वितीय योगदानों पर प्रकाश डाला। उन्होंने पं. पंत की स्वतंत्रता संग्राम में भूमिका, उनके प्रशासनिक कुशलता और उनके द्वारा किए गए समाज सुधार कार्यों की सराहना की।  कहा कि पं०गोविन्द बल्लभ पन्त जी का जीवन देश की स्वतंत्रता की लड़ाई और सामाजिक उत्थान की मिसाल है। उन्होंने अपने संघर्ष और नेतृत्व के माध्यम से न केवल उत्तर प्रदेश, बल्कि पूरे देश को एक नई दिशा प्रदान की। उनके कार्यों और सिद्धांतों ने न केवल उस समय की राजनीति को आकार दिया, बल्कि आज भी हमारे लिए प्रेरणा का स्रोत बने हुए हैं। उन्होंने कहा की इस जयंती के अवसर पर, हम सभी पंडित बल्लभ पंडित जी की जीवन-यात्रा से प्रेरणा लें और अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को और अधिक सजगता और निष्ठा के साथ निभाएं। उनका जीवन हमें यह सिखाता है कि सही मार्ग पर चलकर हम समाज के उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। इस दौरान जिलाधिकारी वंदना सिंह ने  पंत पार्क में भारत रत्न पंडित गोविन्द बल्लभ पंत चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दर्रमवाल, दर्जा मंत्री दिनेश आर्य, शांति मेहरा, विधायक सरिता आर्या,पालिका अध्यक्ष सरस्वती खेतवाल, संयोजक पूरन मेहरा आदि मौजूद रहे।

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING