Connect with us

नैनीताल

डीडीए बोर्ड बैठक में 5400 लाख रूपये का प्राविधान प्रस्ताव स्वीकृत

सीएन, नैनीताल। आयुक्त कुमाऊं मण्डल/अध्यक्ष जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण श्री दीपक रावत की अध्यक्षता में 19 वीं बोर्ड बैठक प्राधिकरण सभागार नैनीताल में आयोजित हुई। बैठक में सचिव जिला विकास प्राधिकरण पंकज उपाध्याय द्वारा प्राप्त प्रस्तावों को बोर्ड बैठक में प्रस्तुत करते हुए विस्तृत रूप से जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण हेतु वित्तीय वर्ष 2023-24 हेतु कुल आय धनराशि रू. 5925.85 लाख एवं कुल व्यय धनराशि रू. 5400.00 लाख का प्राविधान प्रस्तावित एवं 35 प्रस्ताव बैठक में रखे। बोर्ड बैठक में अध्यक्ष की अनुमति के उपरान्त वित्तीय वर्ष 2023-24 हेतु कुल आय धनराशि रू. 5925.85 लाख एवं कुल व्यय धनराशि रू. 5400.00 लाख का प्राविधान प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की गई। इसके आलावा विभिन्न 35 प्रस्ताव के सापेक्ष लगभग 20 पर सहमति प्रदान की गई। इसके आलावा जनपद नैनीताल को सुगम एवं सुदृढ़ बनाये जाने एवं ट्रैफिक जाम की समस्या के निराकरण हेतु जिलाधिकारी नैनीताल/उपाध्यक्ष जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण नैनीताल द्वारा प्रस्तावित कार्यों पर चर्चा करते हुए अवगत कराया जिस पर अध्यक्ष जिला विकास प्राधिकरण द्वारा सैंद्वान्तिक स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक में जिलाधिकारी वंदना, मुख्य वित्त अधिकारी पूजा नेगी, कोषाधिकारी स्मिता जोशी, सचिव एलडीए उधमसिंह नगर एनएस नग्नयाल, एएई राजेन्द्र कुमार, अधिशासी अभियन्ता पेयजल मृदुला सिंह के आलावा सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING