Connect with us

उत्तराखण्ड

व्यापार मंडल की बैठक में सौन्दर्यकरण के कार्य में हो रही ढिलाई का विरोध

ख़बर शेयर करें –

सीएन, नैनीताल। मल्लीताल व्यापार मंडल की एक बैठक रविवार को श्री राम सेवक सभा के प्रांगण में संपन्न हुई जिसमें व्यापारियों ने कहा कि मल्लीताल बाजार में मंद गति से चल रहे सौंदर्यकरण कार्य को लेकर व्यापार मंडल विरोध में उतर आया है। व्यापारियों का कहना है कि मंद गति से हो रहे सौंदर्यकरण कार्य से कारोबार प्रभावित हो रहा है। मल्लीताल बाजार में लंबे समय से हो रहे सौन्दर्यकरण कार्य मे देरी के चलते व्यापारी विरोध में उतर आए हैं। व्यापारियों का कहना है कि कार्य को लगभग एक साल हो चुका है। साथ ही एक दुकान के सौंदर्यकरण में आठ से 10 दिन लग रहे हैं। जिसके चलते दुकानदारों को हानि हो रहा है। व्यापार मंडल अध्यक्ष किशन सिंह नेगी ने बताया कि वह सौन्दर्यकरण के विरोध में नहीं हैं। लेकिन सौन्दर्यकरण के कार्य में हो रही ढिलाई का वह विरोध कर रहे हैं। कहा कि उन्होंने जिलाधिकारी से अपील की है कि यह काम ऑफ सीजन में होना चाहिए था। क्योंकि सीजन में बाजार में निर्माण कार्य होने के कारण दुकान वालों को परेशानी हो रही है। कहा कि काम जुलाई के बाद हो। ठेकेदार काम करने में अपनी मनमानी कर रहा है। उन्होने चेतावनी दी है कि कल तक अगर खड़ी बाजार का गेट नहीं खोला गया तो व्यापारी खुद खोल देंगे। कहा कि मल्लीताल मंडी के सौंदर्यकरण को लेकर आढ़तियों को विस्थापन होना था। लेकिन एसडीएम के निरीक्षण के बाद भी कोई व्यवस्था नहीं हो पाई। कहा कि अफवाह उड़ाई जा रही है कि व्यापार मंडल ने काम रुकवा दिया है। जबकि व्यापार मंडल काम जल्द से जल्द पूरा करने की मांग कर रहा है। इस दौरान महासचिव त्रिभुवन फर्त्याल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश वर्मा, महिला उपाध्यक्ष भारती कैड़ा, उपाध्यक्ष रइस खान, रुचिर साह, गिरीश जोशी मक्खन, कैलास मिश्रा मौजूद थे।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING