Connect with us

नैनीताल

शिक्षण संस्थान 2023-24 के सम्बद्धता प्रमाण पत्र 15 तक उपलब्ध कराएं : घिल्डियाल

शिक्षण संस्थान 2023-24 के सम्बद्धता प्रमाण पत्र 15 तक उपलब्ध कराएं: घिल्डियाल
सीएन, हल्द्वानी।
जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल ने जनपद नैनीताल के शिक्षण संस्थानों से कहा है कि वर्ष 2023-24 के संचालित कोर्स का सम्बद्धता प्रमाण पत्र वर्तमान तक समाज कल्याण विभाग को उपलब्ध नहीं करायें हैं, वह संस्थान 15 अप्रैल 2024 तक उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें  जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल ने कहा है कि शैक्षणिक संस्थानों द्वारा वर्ष 2023.24 संचालित कोर्स का सम्बद्धता प्रमाण पत्र उपलब्ध नहीं कराया है, वह 15 अप्रैल तक उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि शैक्षणिक संस्थानों में अध्ययनरत छात्र.छात्राएं छात्रवृत्ति से वंचित रह जाने पर सम्पूर्ण उत्तरदायित्व सम्बन्धित संस्थान का होगा। उन्होंने कहा कि जनपद के शिक्षण संस्थान वासुदेव कॉलेज ऑफ ला लामाचौड, एमआईटी कुमाऊं लामाचौड, जय अरिहन्त हल्द्वानी, रेनेसां कॉलेज होटल मैनेजमेंट पीरूमदारा, बिरला इंस्टीट्यूट भीमताल, ट्रिनिटी इंस्टीट्यूट गोरापडाव, इंस्पिरेशन कॉलेज काठगोदाम, पाल कॉलेज आफ नर्सिंग हल्द्वानी, लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय, एमबीपीजी महाविद्यालय हल्द्वानी, डीएसबी कैंपस नैनीताल तथा पीएनजी पीजी कालेज रामनगर द्वारा वर्ष 2023-24 के संचालित कोर्स के सम्बद्धता प्रमाण पत्र समाज कल्याण विभाग को वर्तमान तक उपलब्ध नहीं कराये हैं। उन्होंने सभी शिक्षण संस्थानों से 15 अप्रैल तक सम्बद्धता प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिये है।  

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING