Connect with us

नैनीताल

भूमियाधार की रागिनी बनी भीमताल ब्लॉक की कनिष्ठ ब्लॉक प्रमुख, कहा-विकास पहली प्राथमिकता

सीएन, नैनीताल। जिला नैनीताल के भूमियाधार निवासी रागिनी को भीमताल ब्लॉक के कनिष्ठ ब्लॉक प्रमुख निर्विरोध रूप से बन गई हैंः।वह भूमियाधार प्रथम से बीडीसी मेंबर का चुनाव जीत चुकी है। उन्होंने बताया कि उन्हें निर्विरोध कनिष्ठ ब्लॉक प्रमुख पद के लिए नियुक्त किया गया है। वहीं लोगों ने कनिष्ठ ब्लॉक प्रमुख बनने पर उन्हें बधाइयां दी साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना भी की है। इस दौरान कहा कि वह इस पद की गरिमा को बनाए रखेंगे और साथ ही जो क्षेत्र में काम नहीं हुए हैं उसको जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा।उन्होंने कहा कि उनका पहला काम क्षेत्र का विकास करना है, जिसके लिए वह हमेशा तत्पर रहेंगी। उन्होंने बताया कि उनकी पहली प्राथमिकता क्षेत्र के विकास के लिए होगी। इस दौरान ने सभी क्षेत्रवासियों का हार्दिक अभिनंदन किया साथ ही उन्होंने कहा कि उनका पहला उद्देश्य क्षेत्र का विकास करना है जिसके लिए वह हमेशा तत्पर रहेंगे। मालूम हो कि रागिनी सामाजिक कार्यकर्ता अभिषेक आर्या की धर्मपत्नी हैं। उच्च शिक्षित रागिनी का कहना है कि उनकी प्राथमिकता क्षेत्र का विकास करना होगा। उन्होंने तमाम मतदाताओं का आभार प्रकट किया या है।

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING