Connect with us

नैनीताल

श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठापर ओखलकांडा के नाई मै निकाली गई राम बारात विधायक राम सिंह कैड़ा राम बारात हुए शामिल

श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठापर ओखलकांडा के नाई मै निकाली गई राम बारात विधायक राम सिंह कैड़ा राम बारात हुए शामिल

सीएन, नैनीताल। श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर श्री ओखलकांडा ब्लॉक के ग्राम सभा नाई स्थति राम मंदिर तक राम बारात निकाली गई विधायक राम सिंह कैड़ा सहित राम भक्त राम बारात मै शामिल हुए व मंदिर मै पूजा अर्जना कर रामचरितमानस की चौपाइयों का पाठ व भजन कीर्तन किया गया ।विधायक राम सिंह कैड़ा ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में श्री राम मंदिर के रुप में सनातन संस्कृति के वैभव की पुनर्स्थापना का साक्षी बनना हम सभी के लिए परम सौभाग्य का क्षण है। विधायक ने कहा कि 500 वर्षों के लंबे संघर्ष व अनेक रामभक्तों के बलिदानों के बाद इस भव्य व दिव्य महोत्सव का साक्षी बनकर अत्यंत प्रफुल्लित व हर्षित हूँ। राम जन-जन के हैं, राम हर कण में हैं। इस अवसर पर चहुँदिशी आनंद, उत्साह तथा उल्लास है, संपूर्ण जगत में एक अलग ही तरंग और उमंग है। विधायक कैड़ा ने समस्त भीमताल व प्रदेशवासियों से घरों, सामाजिक व धार्मिक स्थलों को स्वच्छ रखने तथा इस पावन अवसर को दीवावली पर्व की भाँति मनाने का आह्वान किया। सभी से भावी पीढ़ी को इस संघर्ष और प्रभु राम के जीवन से परिचित कराने के लिए उन्हें इसके विषय में अवगत कराने की अपील भी की। इस अवसर पर विधायक कैड़ा ने प्रभु श्री राम जी से भीमताल वासियो के मंगल एव सभी सनातनियों के कल्याण की कामना की।

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING