Connect with us

नैनीताल

नव मतदाता पीएम मोदी व सीएम धामी को फिर दें सत्ता की डोर :सरिता

सीएन, भवाली। आज होटल दिल्ली हाट श्यामखेत में भाजपा युवा मोर्चा द्वारा नमो नवमतदाता सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नैनीताल विधानसभा के नए मतदाताओं एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया। मुख्य अतिथि विधायक नैनीताल सरिता आर्या ने नए मतदाताओं से राष्ट्र के चहुमुखी विकास हेतु प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में भाजपा सरकार के पक्ष में अपने मत का प्रयोग करने की अपील की। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के अभिभाषण को सुना गया। उसके उपरांत नए मतदाताओं ने भाजपा द्वारा जारी टोल फ्री नंबर पर मिस कॉल कर सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान कार्यक्रम संयोजक धीरेन्द्र रावत, भाजयुमो भवाली मंडल अध्यक्ष शिवेंद्र कांडपाल, जिला मंत्री भाजपा प्रकाश आर्या, महामंत्री महिला मोर्चा प्रगति जैन, व्यापार मण्डल अध्यक्ष भवाली नरेश पांडे, नंदू पांडे, मंडल अध्यक्ष भाजयुमो गरमपानी मदन मेहरा, भाजयुमो बेतालघाट मंडल अध्यक्ष धीरज मेहरा, मंडल महामंत्री भाजयुमो नैनीताल रितुल कुमार, नवमतदाता व भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING