Connect with us

नैनीताल

डीएम नैनीताल से 26 मार्च को होली पर्व पर अवकाश घोषित करने का अनुरोध

सीएन, नैनीताल। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद द्वारा जिलाधिकारी से 26 मार्च मंगलवार को होली पर्व पर अवकाश घोषित करने का अनुरोध ऑनलाइन बैठक में निर्णय लेने के पश्चात किया है। उक्त जानकारी देते हुए परिषद के जिलाध्यक्ष असलम अली ने बताया कि कुमाऊं मंडल के अंतर्गत 26 मार्च को होली का पर्व मनाया जाना है जिस पर शासकीय अवकाश तालिका में अवकाश स्पष्ट नहीं होने के कारण जिला स्तर पर जिलाधिकारी स्तर से देय अवकाश तालिका जिसमें तीन अवकाश निर्गत किए जाते हैं, को संशोधित कर 26 मार्च को अवकाश देने का अनुरोध जिलाधिकारी से किया गया है। परिषद के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष गिरजेश कांडपाल ने कहा कि होली के अवकाश को लेकर कर्मचारियों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। जिसकाहोली से पूर्व शीघ्र निराकरण किया जाना आवश्यक है। बैठक में परिषद के संरक्षक बहादुर सिंह बिष्ट, राज्य शिक्षक संघ के प्रतीय संयुक्त मंत्री जगदीश सिंह बिष्ट, मंडली मंत्री रवि शंकर गुसाईं ,इसरार बेग, मोहित सनवाल, दीपक बिष्ट, गणेश सिंह, विनोद भट्ट महेंद्र पटवाल, मनीष त्रिपाठीआनंद सिंह जलाल, तनवीर असगर, दिनेश चंद जोशी, राजेंद्र प्रसाद टम्टा आनंद सिंह जलाल सहित कई कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया ।

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING