Connect with us

नैनीताल

राजस्व ग्राम पनियामेहता में मोबाइल टावर हेतु भूमि आवंटित : शिवचरण

राजस्व ग्राम पनियामेहता में मोबाइल टावर हेतु भूमि आवंटित : शिवचरण
सीएन, नैनीताल।
अपर जिलाधिकारी शिवचरण द्विवेदी ने बताया कि जनपद के दूरस्थ राजस्व ग्राम पनियामेहता में बीएसएनएल द्वारा 4 जी कनेक्टिविटी से आच्छादित करने हेतु टावर स्थापित करने के लिए राजस्व ग्राम को 2000 वर्गफुट भूमि निशुल्क आवंटित कर दी गई है। उन्होंने बताया कि उपजिलाधिकारी नैनीताल द्वारा चयनित उपरोक्त भूमि महाप्रबन्धक भारत संचार निगम लिमिटेड को शर्तो के अधीन 2000 वर्गफीट भूमि निशुल्क हस्तान्तरित किये जाने की स्वीकृति प्रदान की है। उन्होंने तहसीलदार नैनीताल को राजस्व अभिलेखों में अमलदरामद करने की कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। अपर जिलाधिकारी ने बताया कि राजस्व ग्राम पनियामेहता में बीएसएनएल टावर नहीं होने के कारण लोगों को मोबाइल नेटवर्क की समस्या से परेशानियों का सामना करना पड रहा था। उन्होंने बताया कि बीएसएनएल 4 जी टावर हेतु भूमि आवंटित हो जाने से ग्राम पनियामेहता के साथ ही आसपास के ग्रामों के लोगों को मोबाइल नेटवर्क की समस्या से शीघ्र ही निजात मिलेगी।

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING