Connect with us

नैनीताल

रोटरी क्लब नैनीताल करेगा नवजात शिशु बेटी के जन्म पर विशेष स्वागत 

रोटरी क्लब नैनीताल करेगा नवजात शिशु बेटी के जन्म पर विशेष स्वागत 

सीएन, नैनीताल। बीडी पांडे जिला अस्पताल नैनीताल और नगर के आसपास सरकारी प्राथमिक चिकित्सालयों में सर्दी के मौसम में जन्म लेने वाले नवजात बेटी शिशु को रोटरी के सदस्य अस्पताल में जा कर ऊनी बेबी सूट व बेबी कम्बल भेंट करेगा। इस कार्यक्रम को शीत ऋतु के दौरान रोटरी क्लब नैनीताल द्वारा संचालित किया जाएगा और कुल 101 बेबी सेट और ऊनी कम्बल वितरित किए जाएंगे। इसी श्रंखला का शुभारंभ बीडी पांडे हॉस्पिटल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर द्रौपदी, सिस्टर जानकी कनवाल एवं हॉस्पिटल के अन्य स्टाफ की उपस्थिति में रोटरी मंडल 3110 के असिस्टेंट गवर्नर विक्रम स्याल और अध्यक्ष नरेंद्र लांबा ने यह किट 15 दिसंबर जन्मी 4 नवजात शिशु बेटियों को बांट कर किया। बीडी पांडे हॉस्पिटल के द्वारा दिए गए आंकड़ों के अनुसार एक माह में औसतन  60 बच्चे जन्म लेते है जिनमे 50 से 60 प्रतिशत बेटी जन्म लेती हैं।

यह भी पढ़ें 👉  भूमियाधार हादसा : 23 घंटे बाद जागे अफसर, नये शौचालय निर्माण को ₹3.87 लाख स्वीकृत, इलाज के लिए भटका छात्र

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING