Connect with us

नैनीताल

शरीर दान देकर प्रेरणा स्रोत बने रूसी निवासी देव सिंह गोस्वामी को ब्लॉक प्रमुख बिष्ट ने किया सम्मानित

जनता के लिए शरीर दान देकर प्रेरणा स्रोत बने देहदान करने वाले रूसी निवासी देव सिंह गोस्वामी को ब्लॉक प्रमुख हरीश सिंह बिष्ट ने किया सम्मानित
सीएन, नैनीताल। ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश सिंह बिष्ट व आईएएस राहुल आनंद ने रूसी निवासी देव सिंह गोस्वामी ने देहदान करने पर सम्मानित किया सभी के लिए प्रेरणा स्रोत बताया। आज जनसंवाद दिवस में ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश सिंह बिष्ट ने जनसंवाद दिवस के दौरान सभागार में आए ग्रामीणों की समस्याओं को सुना साथ ही राहुल आनंद व ब्लॉक प्रमुख ने देव सिंह गोस्वामी द्वारा देहदान की सराहना करते हुए सम्मानित किया इस कदम की सराहना करते हुए सभी के लिए प्रेरणा स्रोत है कहा हर कोई व्यक्ति अपने लिए तो जीता है पर देव सिंह गोस्वामी जी का शरीर मृत्यु के बाद भी दूसरो के लिए काम आयेगा। इसके लिए प्रमुख ने उनके इस सोच की सराहना की व अन्य लोगो को भी इनसे प्रेरणा लेने को कहा प्रमुख ने देहदान करने वाले अपने ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को जनप्रतिनिधियों व कर्मचारियों से आगे लाने को कहा जनसंवाद में चक बहेड़ी निवासी टीना थापा द्वारा बताया परिवार रजिस्टर में नाम न चढ़ने से प्रमाण पत्र व अन्य समस्या को रखा जबकि स्थाई निवासी है साथ ही ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियो द्वारा मनरेगा, पेयजल, कृषि समस्याओं से अवगत कराया संबंधित अधिकारियों को जल्द गंभीरता से निराकरण करने हेतु निर्देशित किया व राहुल आनंद व प्रमुख द्वारा विकासखंड के निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान महेश्वर सिंह अधिकारी, कैलाश नाथ गोस्वामी, देव सिंह सम्मल, कमल गोस्वामी, पूरन भट्ट, गुमान सिंह सम्मल, नितेश बिष्ट, टीना थापा, संजय कुमार, धर्मेंद्र शर्मा, बीना बेनवाल, मंदिरा बुदियाल, उत्तम नाथ गोस्वामी, एलडी आर्य, नवीन क्वीरा, ईश्वरी दत्त, दुर्गा दत्त पलड़िया व ग्रामीण जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING