Connect with us

नैनीताल

सेवा पखवाड़ा जनसेवा के लिए समर्पित संकल्प : भावना मेहरा

सीएन, भीमताल/धारी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस अवसर पर सेवा पखवाड़ा के तहत धारी में कार्यशाला का आयोजन किया गया कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री भावना मेहरा ने कहा कि “सेवा ही संगठन का मूल मंत्र है” और सेवा पखवाड़ा समाज के प्रत्येक वर्ग तक सरकार की योजनाओं और संवेदनाओं को पहुँचाने का संकल्प है कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने सदैव “जनसेवा ही ईश्वर सेवा” की भावना को जीवन में आत्मसात किया है। यह पखवाड़ा प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए एक अवसर है कि वह समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सेवा भाव से पहुँचे। पखवाड़े के तहत स्वच्छता अभियान रक्तदान शिविर स्वास्थ्य जांच शिविर तथा विभिन्न जनसेवी गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। बैठक में विधायक राम सिंह कैड़ा ने कहा कि सेवा पखवाड़ा समाज के कमजोर वर्गों को सशक्त बनाने और जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल तक पहुँचाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सेवा कार्यों में पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ जुड़ें कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष कृष्णा चंद्र पूर्व मण्डल अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट राजेंद्र प्रसाद दीपा बिष्ट संजय बिष्ट विवेक डंगवाल प्रकाश चंद्र नानू प्रमोद बेलवाल दिनेश बिष्ट गौरव बिष्ट वीरेंद्र सिंह गंगा सिंह पुरन मिश्रा प्रकाश मेलकानी आन सिंह दीपू कोरंगा पान सिंह भवान सिंह मोहन सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING