Connect with us

नैनीताल

अवैध रूप से संचालित हो रहे राधास्वामी क्लीनिक को किया सील

सीएन, हल्द्वानी। ज़िलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल के निर्देशन मे मंगलवार को दमूवाढूंगा क्षेत्र में सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह एवं अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. रश्मि पंत द्वारा संयुक्त रूप से छापेमारी की गई है। छापेमारी के दौरान टीम द्वारा अवैध रूप और बिना डिग्री के संचालित हो रहे राधास्वामी क्लीनिक को सील कर दिया है साथ ही अवैध रूप से एक मेडिकल स्टोर में अवैध तरीके से लिए जा रहे ब्लड सैंपल के मामले में मेडिकल स्टोर को क्लीनिक का रूप दिया गया था। जिससे मौके पर ही सिटी मजिस्टेªट ऋचा सिंह ने सील करवा दिया है।जिलाधिकारी श्री गर्ब्याल ने सिटी मजिस्टेªट ऋचा सिंह को निर्देश दिये है कि शहर मे जहां भी अवैध क्लीनिक संचालित हो रहे उनके खिलाफ भविष्य में कठोर कार्यवाही की जाये साथ ही अवैध रूप से चल रहे क्लीनिक के खिलाफ अभियान चलाया जाये।

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING