Connect with us

नैनीताल

सचिव पेयजल ह्यांकी ने मतदाता दिवस पर अधिकारियों को दिलाई शपथ

सीएन, नैनीताल। सचिव पेयजल, परिवहन, पेयजल, वरिष्ठ स्टाफ आफिसर मुख्य सचिव अरविंद सिंह ह्यांकी ने गुरुवार को 14 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर नैनीताल क्लब सभागार में अधिकारियों व कर्मचारियों को अनिवार्य मतदान की शपथ दिलाई। उन्होंने मतदेय स्थलों पर भी अधिकारियों, कर्मचारियों तथा मतदाताओं को मतदान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु शपथ दिलाई गई। इस बार मतदाता दिवस की थीम वोट जैसा कुछ नहीं, वोट जरूर डालेंगे हम रखी गई है। बता दें कि लोकतंत्र में मतदाताओं की शत प्रतिशत भागीदारी बढाने, नवीन पंजीकृत मतदाताओं को लोकतंत्र के प्रति उनके दायित्वों के महत्व को समझाने के लिए 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है। इस दौरान जिलाधिकारी वंदना सिंह, एडीएम पीआर चौहान, मुख्य विकास अधिकारी अशोक कुमार पाण्डे, डीडीओ गोपाल गिरी गोस्वामी समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING