Connect with us

नैनीताल

वरिष्ठ भाजपा नेता हेम आर्य ने गरमपानी मंडल के दुरुस्त गांवों का भ्रमण कर सुनी जन समस्याएं

सीएन, नैनीताल। भाजपा के वरिष्ठ नेता हेम आर्य ने आज गरमपानी मंडल के रातीघाट, घुना, कफलटा, बारगल, गरजोली, सिलटोना, गजार व धरमाड़ी आदि क्षेत्रों का भ्रमण किया। इस दौरान हेम ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी, कुछ समस्याओं का उन्होंने तत्काल अधिकारियों को फोन कर समस्याओं का मौके पर निस्तारण कराया। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में पानी की आए दिन समस्या होती है। ग्रामीणों ने बताया कि उनके क्षेत्र में जंगली जानवरों का आतंक बढ़ता जा रहा है जिनसे उनकी फसलों को नुकसान हो रहा है वही उन्होनें ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि जल्द ही वह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से वार्ताकर उनकी समस्याओं से निदान दिलाएंगे। इस दौरान मंडल अध्यक्ष नीरज बिष्ट, बीटीसी मेंबर विजय कुमार, ग्राम प्रधान राजू कुमार, गोधन सिंह,उमेश बरगली, मनोज जोशी रवि बिष्ट, यशपाल आर्य, पूर्व ग्राम प्रधान सुरेश आर्य, पुष्कर बरगली, किशन बरगली, हरिनंदन बरगली, चंदन सिंह बरगली भोला सिंह, दीपक सिंह बरगली, नंदन सिंह रावत गोदान सिंह बरगली, दीपक सिंह बरगली, नवीन सिंह गोपाल सिंह, चंदन सिंह बरगली हरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING