Connect with us

नैनीताल

संविधान दिवस पर भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता हेम आर्या ने सैकड़ो लोगों को दिलाई शपथ

सीएन, नैनीताल। जिला नैनीताल के बेतालघाट ब्लॉक के ग्राम पंचायत लोहाली में प्रधान निर्मला बिष्ट की अध्यक्षता में संविधान दिवस कार्यक्रम वन्देमातरम गीत से शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता हेम आर्य रहे, मुख्यअतिथि हेम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तराखंड के युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आवाहन पर पूरे भारत देश और उत्तराखंड में संविधान दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है, उन्होंने वहां मौजूद लोगों को संविधान की शपथ दिलाते हुए अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान संविधान को साक्षी मानकर देश की एकता अखंडता व देश के प्रति अपने कर्तव्यों को पूर्ण करने की प्रतिज्ञा ली। ग्राम प्रधान निर्मला बिष्ट, गौरव सिंह जलाल ने इस अवसर पर संविधान की महत्ता पर विचार प्रस्तुत किए। वहीं स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम सभी लोगों का मनमोह लिया,इस दौरान अव्वल आए बच्चों को मुख्य अतिथि हेम आर्य ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस दौरान त्रिभुवन सिंह बिष्ट, पूरन सिंह बिष्ट,हेमा बिष्ट,उमा बिष्ट,मंजू अधिकारी,लीला बिष्ट,बसंती नेगी,प्रेमा बिष्ट,सुमन बिष्ट,निर्मला महरा, बीना बिष्ट, संगीता जलाल, जानकी बिष्ट,गंगा जलाल, शोभा नेगी,पूजा जलाल,कविता नेगी,बीना नेगी व किरन नेगी आदि लोग मौजूद रहे।

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING