Connect with us

नैनीताल

वरिष्ठ पत्रकार जगदीश चंद्र जोशी की माता का निधन

सीएन, नैनीताल। वरिष्ठ पत्रकार जगदीश चंद्र जोशी की माता पद्मा जोशी(90) का बुधवार को उपचार के दौरान निधन हो गया। वह कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थी। वह अपने पीछे 6 बच्चों का भरा पूरा परिवार छोड़ गयी हैं। उनका अंतिम संस्कार गुरुवार (आज) सुबह 11 बजे रानीबाग स्थित चित्रशिला घाट में होगा। श्री जोशी के माता के निधन का समाचार सुनते ही पत्रकारों में शोक की लहर छा गयी।
बता दें पद्मा जोशी बीते कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थी,बुधवार की शाम करीब चार बजे हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी अस्पताल में उन्होंने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वह अपने पीछे 6 बच्चों का भरा पूरा परिवार छोड़ गयी हैं। उनके सबसे बड़े पुत्र जगदीश चंद्र जोशी वर्तमान में अल्मोड़ा में हिंदी दैनिक आज में वरिष्ठ संवादद्दाता हैं जबकि दूसरे पुत्र भुवन जोशी एलआईसी के मंडल प्रबंधक पद से सेवानिवृत हो चुके हैं जबकि तीसरे पुत्र दीप चंद्र जोशी (एक्स नेवी) सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी में फिजियोथैरपी विभाग के प्रभारी हैं। इसके अलावा उनकी तीन पुत्रियां गीता पंत, किरन पंत व मीनू पंत हैं। उनकी शव यात्रा सुशीला तिवारी परिसर से गुरुवार सुबह साढे दस बजे से रानीबाग को निकलेंगी।

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING