Connect with us

नैनीताल

दो पहिया वाहन के लिए नैनीताल में नियत करें पार्किंग का स्थान :  सतपाल महाराज

दो पहिया वाहन के लिए नैनीताल में नियत करें पार्किंग का स्थान:  सतपाल महाराज
सीएन, नैनीताल।
प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने नैनीताल भ्रमण के दौरान दो पहिया वाहन चालक की समस्या का संज्ञान लेते हुए हुए जिलाधिकारी को निर्देश दिए हैं कि उनके लिए वाहन पार्किंग का स्थान निर्धारित किया जाये। प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज के नैनीताल भ्रमण के दौरान दो पहिया वाहन चालकों ने उन्हें बताया कि शहर में व्यापारिक प्रतिष्ठानों से कोई सामान लेने या दवा की दुकानों पर दवा खरीदने के लिए कोई व्यक्ति 5 मिनट के लिए भी सड़क के किनारे पर अपना वाहन खड़ा करता है तो उसका वाहन यातायात पुलिस द्वारा लॉक कर दिया जाता है। उनका कहना था कि शहर में कोई भी ऐसा स्थान नहीं है जहां वह अपना दो पहिया वाहन खड़ा कर सकें। इससे उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। कैबिनेट मंत्री श्री महाराज ने मामले का तुरंत संज्ञान लेते हुए हुए जिलाधिकारी को निर्देश दिए हैं कि उनके लिए वाहन पार्किंग का स्थान निर्धारित किया जाये और जब तक पार्किंग का स्थान निर्धारित नहीं होता तब तक दुपहिया वाहन चालकों को छूट देते हुए उनके लिए समय सीमा या उचित स्थान पार्किंग हेतु उपलब्ध करवाया जाए ताकि लोग अपने दोपहिया वाहनों को खड़ा कर दुकानों से आवश्यक वस्तुएं खरीद सके।

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING