Connect with us

नैनीताल

नैनीताल बार एसोसिएशन चुनाव में वादों की बौछार, अधिवक्ता हित का भरोसा

सीएन, नैनीताल। जिला बार संघ चुनाव के लिए होने वालेे मतदान से पहले आयोजित आम सभा मे प्रत्याशियो ने अधिवक्ताओ के लिए वादों की बौछार कर दी। यहां अध्यक्ष उपाध्यक्ष सचिव सहित कुल 3 पदों के बीच सीधा मुकाबला तय है। जिसके लिए 1 अप्रैल बुधवार को मतदान होना है। इससे पहले बार सभागार में आयोजित आम सभा को संबोधित करते हुए प्रत्याशियों ने अधिवक्ताओ के लिए चैम्बर निर्माण जूनियर अधिवक्ताओ के लिए बैठने की उचित व्यवस्था अधिवक्ताओ का सामूहिक बीमा व मेडिकल बीमा देने के वादे आयोजित आम सभा मे करते हुए प्रत्याशियों ने कहा की साथी अधिवक्ताओ के मान सम्मान के साथ कभी कोई समझौता नही किया जाएगा व हर परिस्थिति में अपने साथी अधिवक्ता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर अधिवक्ता हित मे कार्य करेंगे वही प्रत्याशियों ने भविष्य मे बार अध्यक्ष से लेकर सचिव उपाध्यक्ष तक के पदों पर महिला आरक्षण लागू करने की बात प्रत्याशियों ने कही। सभा को हरिशंकर कंसल अरुण बिष्ट नीरज साह कमल चिलवाल प्रमोद तिवाड़ी अनिल बिष्ट संजय सुयाल नीरज गोस्वामी ने संबोधित किया इस दौरान मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजेश चंदोला बार संघ अध्यक्ष भगवत प्रसाद सचिव दीपक रूवाली शंकर चौहान मनीष मोहन जोशी सुशील शर्मा पंकज बिष्ट गिरीश खोलिया कैलाश जोशी राजेन्द्र कुमार पाठक राजेश त्रिपाठी भरत भट्ट संजय त्रिपाठी कैलाश बल्यूटिया नवीन पंत बलवंत सिंह थलाल अनिल हर्नवाल नीलेश भट्ट शिवांशु जोशी रविशंकर आर्या तरुण चंद्रा सुभाष जोशी मुकेश कुमार पंकज कुमार दयाकिशन पोखरिया राजेन्द्र भैसोड़ा दीपक दानु जितेंद्र बंगारी सुनील कुमार उमेश कांडपाल दिग्विजय बिष्ट  चंद्रकांत बहुगुणा हरीश कुमार मनीष कांडपाल गौरव भट्ट किरन आर्या सरिता बिष्ट कामिनी गंगवार आदि अधिवक्ता मौजूद रहे। सभा का सचिव संचालन दीपक रूवाली ने किया।

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING