Connect with us

जन मुद्दे

श्री गौर राधा कृष्ण मंदिर गौ आश्रम परमा हल्दूचौड़ में ग्यारह सौ अखण्ड श्रीमद् भागवत कथा का शुभारम्भ, 7 वर्ष तक निरंतर चलेगी कथा

सीएन, हल्द्वानी। श्री नित्यानंद पाद आश्रम श्री गौर राधा कृष्ण मंदिर गौ आश्रम परमा हल्दूचौड़ में ग्यारह सौ अखण्ड़ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारम्भ हो गया है कथा को लेकर समूचे क्षेत्र में विशेष उमंग व उत्साह छाया हुआ है लगभग 7 वर्ष तक निरंतर चलने वाली यह कथाएं आध्यात्मिक जगत में अपने तरह का एक अलग अलौकिक कार्यक्रम है आश्रम के व्यवस्थापक श्री रामेश्वर दास महाराज जी ने बताया की भगवान श्री बद्रीनाथ जी कि असीम कृपा से उन्हें इस कार्यक्रम को करने की प्रेरणा प्राप्त हुई है उन्होंने बताया कि निरंतर मूल पाठ के साथ म्यारह सौ अखंड श्रीमद्भागवत करने में लगभग 7 वर्ष का समय लगेगा उन्होंने कहा कि इस कार्य के लिए सुखताल से यहां ब्राह्मणों का दल बुलाया गया है जिनमें सुमन रामानुज जी, मुकुन्द शरण जी, मनोज उपाध्याय जी, सोमनाथ जी, शिव गुरुगाई जी, सुमन रामानुज जी मनोज उपाध्याय जी सहित सुखताल के अनेक विद्वानों द्वारा कथा की जा रही है कथा का शुभारंभ राधा अष्टमी के दिन से किया गया

उन्होने कहा ईश्वरीय प्रेम के बिना मानवीय जीवन का कल्याण नहीं हो सकता। उन्होनें कहा धन का लालच मनुष्य को अंधा बना देता है इससे सबसे उपर उठकर श्रीकृष्ण की कृपा पात्र बनों।उन्होनें कहा श्रीमदभागवद कथा मनुष्य को सन्मार्गी बनने की प्रेरणा देती है यह आत्मा से परमात्मा का मिलन कराते हुए ईश्वरीय शक्ति का साक्षात्कार कराती है उन्होंने कहा कथा कलयुग में कामधेनु के समान है। कलिकाल में राम नाम स्मरण एवं भागवत कथा के श्रवण मात्र से ही मानव कष्टों से छुटकारा पाकर जीवन को धन्य कर सकता है उन्होंने कर्म की शुद्धता पर बल दिया और कहा जितनी कर्म की शुद्धता होगी, भगवान उतनी ही भक्त पर कृपा करेंगे। कर्म करना व्यक्ति के वश में है इसलिए व्यक्ति को कर्म करते रहना चाहिए और सब कर्मों को श्रीराम के अधीन छोड़ देना चाहिए*स्वामी जी ने कहा श्रीमद्भागवत अत्यंत पावन पुराण है। यह भगवत्स्वरूप का अनुभव कराने वाला और समस्त वेदों का सार है। संसार में फंसे हुए लोगों को भवसागर पार करानें वाला है। श्रीमदभागवत कथा हम सब को जीवन जीने की कला सीखाती है

Continue Reading
You may also like...

More in जन मुद्दे

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING