Connect with us

नैनीताल

नैनीताल में श्री नंदा देवी महोत्सव 8 सितंबर से 15 सितंबर तक होगा आयोजित

नैनीताल में श्री नंदा देवी महोत्सव 8 सितंबर से 15 सितंबर तक होगा आयोजित
सीएन, नैनीताल।
श्री राम सेवक सभा कार्यकारिणी की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। जिसमें वर्ष 2024 के मुख्य कार्यक्रमों पर चर्चा हुई। बैठक में तय हुआ की पंचांग अनुसार श्री नंदा देवी महोत्सव 2024 8 सितंबर से 15 सितंबर तक तथा से श्री राम लीला महोत्सव 3 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा। बैठक में यह भी तय हुआ की श्री रामलीला हेतु तालीम 4 जून से शुरू की जायेगी। इच्छुक छात्र- छात्राएं रामलीला के पात्र हेतु सभा से संपर्क कर सकते है। बैठक के पश्चात युवा  सुधांशु जोशी तथा कलाकार सोनी कांडपाल की माताजी के निधन पर शोक सभा हुई तथा उनकी स्मृति में दो मिनट का मौन रखा गया तथा उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की गई। बैठक में  अध्यक्ष मनोज साह, महासचिव जगदीश बावड़ी, प्रबंधक विमल चौधरी, उपसचिव राजेंद्र बिष्ट, राजेंद्र लाल साह, कोषाध्यक्ष विमल साह, घनश्याम साह, चंद्र प्रकाश साह, भीम सिंह कार्की, राजेंद्र बजेठा, प्रो. ललित तिवारी शामिल रहे।

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING