Connect with us

नैनीताल

समाज और राष्ट्र निर्माण में बालिकाओं का महत्वपूर्ण योगदान : राज्यपाल

राजभवन में सेंट मैरी कॉन्वेंट कॉलेज नैनीताल की छात्राओं ने राज्यपाल मुलाकात की
सीएन, नैनीताल।
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) से राजभवन में सेंट मैरी कॉन्वेंट कॉलेज रमनी, नैनीताल की छात्राओं ने मुलाकात की। इस अवसर पर राज्यपाल ने छात्राओं से उनकी अभिरूचियों आदि की जानकारी प्राप्त करते हुए अपने अनुभव, विचार और भावी लक्ष्यों को साझा किया। राज्यपाल ने कहा कि सेन्ट मैरी कॉलेज द्वारा बालिकाओं को जिम्मेदार, परिपक्व और एक अच्छा नागरिक बनाने का जो प्रयास किया जा रहा है वह सराहनीय है। राज्यपाल ने कहा कि बालिकाओं की शिक्षा और महिला सशक्तिरण को बढावा देना उनका एक मुख्य विजन है। राज्यपाल ने बालिकाओं से कहा कि वे सभी देश का भविष्य हैं। समाज और राष्ट्र निर्माण में बालिकाओं का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने कहा कि दृढ़ इच्छाशक्ति और संकल्प के बल पर सब कुछ हासिल किया जा सकता है। बालिकाओं को अपने संकल्प के अनुरूप ऊंचे लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए सतत प्रयत्नशील रहना होगा। उन्होने कहा कि आज हमारी बेटियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं वे देश-दुनिया में भारत का गौरव बन रही हैं बालिकाएं ऐसी सशक्त महिलाओं से प्रेरणा लें। राज्यपाल ने कहा कि वर्तमान का युग तकनीक का युग है। बालिकाओं को आर्टिफिशियल इन्टैलिजेन्स, ड्रोन टैक्नोलॉजी, रोबोटिक्स, नैनो टैक्नोलॉजी, साइबर सिक्योरिटी जैसे विषयों को अध्ययन करना परम आवश्यक है। इस अवसर पर प्रथम महिला श्रीमती गुरमीत कौर एवं कॉलेज की प्रिंसिपल मन्जूशा आदि उपस्थित रहे।

Continue Reading
You may also like...

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING