नैनीताल
सामाजिक कार्यकर्ता कृष्ण चंद्र पंत का हुआ अंतिम संस्कार
सामाजिक कार्यकर्ता कृष्ण चंद्र पंत का हुआ अंतिम संस्कार
सीएन, नैनीताल। नैनीताल निवासी सामाजिक कार्यकर्ता कृष्ण चंद्र पंत का निधन हो गया है। 91 वर्षीय पंत सामाजिक कार्यक्रमों में हमेशा आगे रहे। उनके निधन के बाद शोक की लहर है। बता दें कि पंत राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के स्वयं सेवक, भौतिक विज्ञान के पूर्व प्रवक्ता, सामाजिक कार्यकर्ता, कवि, लेखक, विचारक, नगर के प्रबुद्ध नागरिक एवं भाजपा नैनीताल के पूर्व मंडल महामंत्री तथा राष्ट्रीय वेटर्न धावक व हॉकी खिलाड़ी रहे हैं। उनकी अंतिम यात्रा शनिवार को उनके सूखाताल स्थित आवास से पाइंस शमशान घाट के लिए निकाली गई। जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया।
