Connect with us

नैनीताल

अस्पताल, पार्क, मंदिरों पर विशेष विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

सीएन, नैनीताल। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के तत्वावधान में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिले में आयोजित विभिन्न जागरूकता शिविर उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के दिशा निर्देशानुसार एवं जिला न्यायाधीश व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल सुबीर कुमार के मार्गदर्शन में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल बीनू गुलयानी के नेतृत्व में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पूरे जिले में, विभिन्न अस्पताल, पार्क, मंदिरों इत्यादि स्थानों पर विशेष विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किए गए। शिविर में महिलाओं को विभिन्न लाभकारी विधानों के संबंध में जागरूक करने के साथ साथ अधिकारों के उपभोग  एवं दायित्वों के निर्वहन में मध्य भी सामंजस्य स्थापित किए जाने के विषय पर जागरूक किया गया। महिलाओं को उपलब्ध निशुल्क कानूनी सहायता अर्थात किसी भी मामले में महिला को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण  की और से उपलब्ध निःशुल्क कानूनी सहायता के बारे में बताया गया।

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING