Connect with us

नैनीताल

खेल मंत्री रेखा आर्य ने अन्तर्राष्ट्रीय स्टेडियम गौलापार, स्पोर्टस काम्पलैक्स का निरीक्षण किया

सीएन, हल्द्वानी। खेल, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने अन्तर्राष्ट्रीय स्टेडियम गौलापार, स्पोर्टस काम्पलैक्स,एवं राजकीय किशोर व महिला संप्रेषण गृह का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को जिस तरह देवभूमि के नाम से जानते है उसी प्रकार इसे खेल भूमि के रूप में जाना जायेगा सरकार इसके  लिए लगातार कार्य  कर रही है। मंत्री रेखा आर्या ने निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को हल्द्वानी स्थित अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कंपलेक्स में विभिन्न निर्माण कार्यों को जल्द पूरा करने के दिए निर्देश। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में लापरवाही होने पर कार्यवाही की जायेगी। श्रीमती आर्य ने कहा कि बैडमिंटन कोर्ट, टेबल टेनिस, स्विमिंग पूल सहित विभिन्न गेम्स के बन रहे स्टेडियम का निरीक्षण करते हुए कार्यदायी संस्था को जल्द से जल्द निर्माण कार्य पूरा कर विभाग को हस्तांतरित करने के निर्देश दिए। उन्होंने निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम के रखरखाव का विशेष ध्यान देने के भी निर्देश दिए, साथ ही जल्द से जल्द खेलों को प्रारम्भ करने के लिए विभागीय अधिकारियों को कहा। इस दौरान टेबल टेनिस कोर्ट की जर्जर स्थिति पर नाराजगी व्यक्त करते हुये शीघ्र मरम्मत करने के निर्देश दिए। क्रिकेट स्टेडियम को निरीक्षण के दौरान उन्होंने  कहा कि विभाग क्रिकेट स्टेडियम में जल्द से जल्द क्रिकेट कराने के लिए गंभीर है और इसके लिए सभी आवश्यकताओं को पूरा कर जल्द इसकी शुरुआत की जाएगी। इसके पश्चात मंत्री श्रीमती आर्य ने हल्द्वानी में स्पोर्ट्स स्टेडियम का भी निरीक्षण किया। उन्होंने जरूरी व्यवस्थाओं निरीक्षण कर कहा कि राज्य सरकार खेल और खिलाडियों के लिए लगातार प्रयास कर रही है। खिलाडियों के लिए खेल विभाग लगातार अनुकूल वातावरण के लिए प्रयासरत है।   इसके पश्चात प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने किशोर व महिला संप्रेषण गृह का भी औचक निरीक्षण किया। जहां उन्होंने बच्चो व महिलाओं से बातचीत की साथ ही उनका हालचाल जाना। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश देते हुए कहा कि सम्प्रेक्षण गृह में रह रहे लोगो को किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो।  निरीक्षण के दौरान संयुक्त निदेशक खेल रशिका सिद्वकी, प्रभारी खेल अधिकारी जानकी कार्की, जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, प्रदीप जनौटी, संदीप पाण्डे, बाबी आर्य आदि उपस्थित थे।

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING