Connect with us

नैनीताल

सेंट जोंस, मैथेडिस्ट, संत निकोलस व कैथोलिक चर्च में होंगे भव्य कार्यक्रम

नैनीताल में है गौथिक शैली में बने हैं पांचों चर्च, मौना-बाना गांव में भी होंगे कार्यक्रम
चन्द्रेक बिष्ट, नैनीताल।
अंग्रेजों द्वारा बसाये गये नैनीताल शहर के चर्च ऐतिहासिक माने जाते है। क्रिसमस के लिए सेंट जोंस सहित नगर के पांचों चर्च संजाये गये है। सूखाताल स्थित सेंट जोंस इन द बिल्डरनैस प्रोटेस्टेट चर्च के अलावा मल्लीताल मैथेडिस्ट चर्च, तल्लीताल लेक चर्च यानि कैथेलिक चर्च, राजभवन स्थित सेंट निकोलस चर्च सहित विशपशा आदि में सुबह से खास कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। नैनीताल शहर ही नही बल्कि नैनीताल के देवीधूरा के समीप मौना बाना ग्राम में भी अंग्रेजी शासनकाल में बने चर्च में भी गांव के 16 परिवार क्रिसमस मनायेंगे। ज्योलीकोट से पादरी मौना-बाना गांव पैदल पहुंच कर प्रार्थना सभा करवाते है। इस गांव के लोग इस चर्च में पीढ़ी-दर-पीढ़ी प्रार्थना सभा करते आ रहे है। मालूम हो कि वर्ष1841 में पी बैरन द्वारा नैनीताल की खोज के बाद इसे अंग्रेज हुकूमतों के रहने के लिए मुफीद जगह लगी। यहां 1842 के बाद ईसाई मिशनरियां भी सक्रिय हो गयी। इन मिशनरियों द्वारा नैनीताल में शिक्षक संस्थाओं को खोलने का बीड़ा उठा लिया।इसके साथ ही यहां चर्चो का निर्माण भी शुरू हो गया। सीमित स्थान पर ऐतिहासिक भवनों का निर्माण पाश्चयात गौथिक शैली से किया जाने लगा। 1841 के बाद नैनीताल की बसासत के साथ ही अंग्रेजों ने यहां चर्चो का निर्माण भी शुरू कर दिया। मालूम हो कि सेंट जोस चर्च की स्थापना 1848 में हुई इसे पहले चर्च के रूप में देखा जाता है। इतिहासकार प्रो. अजय रावत के अनुसार 1857 के गदर के बाद नैनीताल में अंग्रेजोंकी बसासत बढ़ने लगी। यहां इसाई धर्म के अन्य धर्म वर्ग के लोगों ने चर्चों का निर्माण किया। 1858 में मैथेडिस्ट चर्च, 1868 में डाठ स्थित मैथोडिस्ट चर्च, सेंटनिकोलस राजभवन चर्च 1869 में तथा सेंट फ्रांसिस कैथोलिक चर्च 1921 में स्थापितहुआ। इसके साथ ही यहां स्कूलों में प्रार्थना सभाओं के आयोजन को छोटे-छोटे आधा दर्जन से अधिक चैपलों का निर्माण भी किया गया। क्रिसमस पर चर्चाें व चैपलों में प्रार्थना सभाएं की जाती।
जिम कार्बेट मनाते थे भव्य क्रिसमस 

नैनीताल। विश्व प्रसिद्ध शिकारी जिम कार्बेट क्रिसमस भव्य रूप से मनाते थे। क्रिसमस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर वह शहर भर में उपहार भी बांटा करते थे। छोटी हल्द्वानी में लोग उमड़ पड़ते थे इस परम्परा को आज छोटी हल्द्वानी स्थित कार्बेट ग्राम विकास समिति जिन्दा रखे हुए हैं नैनीताल में क्रिसमस के दिन नेटिवीटी नाटक का मंचन खासतौर पर किया जाता रहा है। नैनीताल में कमिश्नर हैनरी रेमजे भी क्रिसमस भव्य रूप से मनाते थे। जबकि स्व. राम लाल साह गरीबों को उपहार बांटने के लिए स्कूलों को आर्थिक सहयोग देते थे।

यह भी पढ़ें 👉  सरोवरनगरी नैनीताल में बुधवार को तीन घंटे तांडव, दुराचार के विरोध में गुरुवार को बाजार रहे बंद, जुलूस निकाला

फोटोः नैनीताल के मौना-बाना गांव में स्थित प्रोटेस्टेट चर्च

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: chandrekbisht@gmali.com

BREAKING