Connect with us

नैनीताल

भवाली निवासी सुबोध चंदोल ने फतेह की माउंट रुद्रगैरा पर्वत चोटी

भवाली निवासी सुबोध ने फतेह की माउंट रुद्रगैरा पर्वत चोटी

एवरेस्ट त्रिशूल सहित सहित अभी तक दो दर्जन से ज्यादा पर्वत किये है फतेह –

सीएन, भवाली। एस एस बी के अभियान दल में शामिल आठ सदस्यीय दल ने 5819 मीटर ऊँचाई पर स्थित माउंट रुद्रगैरा पर्वत श्रृंखला पर फतेह हासिल कर तिरंगा फहराया है अभियान दल का नेतृत्व नगर निवासी एस एस बी में फील्ड अफसर सुबोध चंदोला ने किया भारतीय पुलिस पदक व गृह मंत्री पदक से सम्मानित सुबोध इससे पहले एवरेस्ट, कॉमेट, सतोपंथ,अभिगामीन,गंगोत्री वन,भगीरथी टू,त्रिशूल सहित विभिन्न पर्वत पर तिरंगा फेहरा चुके है अभियान के तहत कुल 29 सदस्यीय आरोहण दल में से 20 से ज्यादा ट्रेनी रुद्रगैरा स्थित बेस कैम्प में ही रुके जहा से आठ सदस्य पर्वतारोहियों ने आगे का सफर तय किया अभियान के तहत 14 सितम्बर को रुद्रगैरा बेस कैम्प से रवाना होने के बाद 22 सितम्बर सुबह 10:30 पर दल ने रुद्रगैरा पर्वत चोटी पर झंडा फहराया जिसके बाद 22 सितम्बर की देर शाम रुद्रगैरा बेस कैम्प पहुचने के साथ ही 27 सितम्बर को गंगोत्री वापस पहुचे फील्ड अफसर सुबोध ने बताया कि दल को पर्वतारोहण के दौरान भारी बारिश ठंड सहित काफी मुश्किलों का सामना भी करना पड़ा अभियान दल में शामिल रहे जिनमे फील्ड अफसर सुबोध चंदोला मुख्य आरक्षी कैलाश चन्द्र जोशी आरक्षी नरेंद्र सिंह दिलदार सिंह प्रदीप सिंह प्रबल प्रताप सिंह अरविंद कुमार घाघरे इंद्र सिंह सिंह शामिल रहे।उनकी इन उपलब्धि पर नगरवासियो सहित उनके परिवाजनों गुरुजनों के हर्ष व्यक्त किया है।

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING