Connect with us

नैनीताल

अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर पाषाण देवी में हुआ सुंदरकांड पाठ

अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर पाषाण देवी में हुआ सुंदरकांड पाठ

सीएन, नैनीताल। सरोवरनगरी के ठंडी सड़क स्थित श्री मां पाषाण देवी मंदिर में  अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर पाषाण देवी में सुन्दरकांड पाठ का आयोजन किया गया। पुजारी जगदीश भट्ट ने बताया कि अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर पाषाण देवी मंदिर में 365 घी के दिये जला कर उत्सव मनाया जायेगा। इसके बाद प्रसाद वितरित किया गया। इसके अलावा मंदिर परिसर के कीर्तन कक्ष में श्री राम परिवार की प्रतिमाओं का भी पूजन किया गया आज सोमवार को कार्यक्रम सम्पन्न कराने में पुजारी जगदीश भट्ट, पप्पू बिष्ट,  प्रमोद सुयाल, नवीन तिवारी, रविन्द्र बिष्ट, अतुल पंत, विवेक जोशी, राजेन्द्र मिश्र, हेमा, भूपेन्द्र बिष्ट, मोनिका साह सहित मां के अनेक भक्त सहयोग कर रहे थे।

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING