Connect with us

नैनीताल

सप्लाई इंस्पेक्टर की कार्रवाई के बाद पेट्रोल पम्प में हुई ईधन की आपूर्ति

सप्लाई इंस्पेक्टर की कार्रवाई के बाद पेट्रोल पम्प में हुई ईधन की आपूर्ति

सीएन, नैनीताल।नैनीताल एक पर्यटक स्थल है जहां रोज़ाना सैकड़ों की तादाद में सैलानी पहुंचते हैं। पिछले 4 दिनों से पेट्रोल पम्प में पेट्रोल उपलब्ध न होने से स्थानीय लोगों और पर्यटकों को कठिनाई का सामना करना पड़ा। तल्लीताल स्थित दुर्गा स्टोर पेट्रोल पम्प में पिछले 4 दिनों से पेट्रोल उपलब्ध न होने की शिकायत पर सप्लाई इंस्पेक्टर सुरेन्द्र सिंह बिष्ट ने पेट्रोल पम्प स्वामी को पेट्रोल ना होने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया। जिसके बाद इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के सेल्स ऑफिसर भरत जोशी से वार्ता करने पर बुधवार देर रात पम्प में पेट्रोल की आपूर्ति की गईl सप्लाई इंस्पेक्टर ने पेट्रोल पम्प स्वामी को हिदायत दी कि पम्प में पेट्रोल की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु पूर्व में इंडेंट लगाएं और पम्प में हर समय 1000 लीटर पेट्रोल रिजर्व रखा जाय l

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के बेलुवाखान, जिरौली, रेकुना, बारगल व प्यूडा सहित 10 स्थानों में 4 जी टावरों की मिली स्वीकृति
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING