Connect with us

नैनीताल

चायना पीक व टिफिन टॉप पर हो रहे भूस्खलन का सर्वे 17 मई से 20 मई के मध्य : गर्ब्याल

सीएन, नैनीताल जिलाधिकारी श्री धीराज सिंह गर्ब्याल ने नैनीताल शहर स्थित टिफिन टॉप मुख्य पर्यटक स्थल/ डेराथी सीट (व्यू प्वांइट) पर दरारें आने तथा भू-स्खलन को देखते हुए गम्भीरता से लेते हुए भू-वैज्ञानिक, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी, सहायक अभिन्यता सिंचाई, प्रान्तीय खण्ड लोनिवि, राजस्व एवं वन विभाग की स्थलीय सर्वे हेतु टीम का गठन किया था। सर्वे टीम द्वारा सुझाव दिए गए कि उक्त संवदेनशील डेराथी सीट, व्यू प्वांइट के लिए उच्च स्तरीय तकनीकी विशेषज्ञों से भू-तकनीकी सर्वेक्षण कराने का अनुरोध किया था। इस क्रम में जिलाधिकारी ने  भू-तकनीकी सर्वेक्षण कराये जाने का अनुरोध सचिव आपदा एवं पुनर्वास उत्तराखण्ड शासन को किया था। जिसके क्रम मंे सचिव आपदा द्वारा चायना पीक और टिफिन टॉप पर हो रहे भूस्खलन के सर्वे एवं स्थलीय निरीक्षण हेतु उत्तराखण्ड भूस्खलन न्यूनीकरण एवं प्रबन्धन केन्द्र की टीम सर्वे टीम का गठन किया गया है सर्वे टीम द्वारा 17 मई से 20 मई 2023 के मध्य स्थलीय निरीक्षण एवं सर्वे कर भूस्खलन क्षेत्र का दीर्घकालिक एवं स्थाई सुरक्षात्मक कार्य किया जायेगा। जिलाधिकारी ने बताया कि भूस्खलन की संवेदनशीलता को देखते हुये आलूखेत एवं लड़ियाकांटा में भी भूस्खलन का दीर्घकालिक स्थाई समाधान हेतु सर्वे टीम द्वारा कराया जायेगा। उन्होंने कहा इसके साथ ही आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों का भी आवश्यकता पडने पर सर्वे किया जायेगा।  

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING