Connect with us

नैनीताल

15 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक चलेगा स्वच्छता राष्ट्रव्यापी अभियान : सीडीओ

सीएन,नैनीताल/भीमताल। जनपद में 15 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2023 तक सभी क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान,राष्ट्रव्यापी अभियान के रूप में मनाया जायेगा। मुख्य विकास अधिकारी डा. तिवारी ने बताया कि जनपद में 15 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2023 तक स्वच्छता अभियान के तहत नगरों, विकास खण्डों, विद्यालयों, कार्यालयों एवं ग्रामों में सभी अपशिष्ट स्थलों की सफाई के साथ ही क्षेत्र के कूडेदान, सार्वजनिक शौचालय, अपशिष्ट परिवहन वाहन आदि जैसी सभी स्वच्छता सम्पत्तियों की मरम्मत, पेंटिंग आदि की जायेगी। उन्होंने कहा इस स्वच्छता अभियान को महात्मा गांधी जी के जयन्ती पर श्रद्धांजलि के रूप में मनाया जायेगा। उन्होने कहा कि स्वच्छता अभियान को बढावा देने हेतु विशेष कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगेे ताकि अधिक से अधिक लोग इस स्वच्छता अभियान में जुड सकें। उन्होंने कहा कि इस राष्ट्रव्यापी अभियान को सफल  बनाने हेतु स्वच्छता प्रतियोगिता, वृक्षारोपण, स्वच्छता प्रतिज्ञा एवं स्वच्छता दौड कराई जायेगी। उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान में अधिक से अधिक स्वयं सेवी संस्थाओं को शामिल कर संचालित किया जाए। डा. तिवारी ने अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ ही जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों के साथ ही आम जनमानस से राष्ट्रव्यापी स्वच्छता अभियान को सफल बनाने में सहयोग की अपील की है।

जिला सूचना अधिकारी, (नैनीताल) । 05946-220184

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING