नैनीताल
राइंका भूमियांधार में गुरुजी की विदाई, पर नम हुई आँखें, शिक्षा के क्षेत्र में योगदान को किया याद
सीएन, ज्योलीकोट/नैनीताल। राजकीय इंटर कालेज भूमियाधार में कार्यरत वरिष्ठ शिक्षक सुरेश चंद्र उप्रेती के सेवानिवृत्त होने पर एक भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्कूल स्टाफ और विद्यार्थियों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी। कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती के पूजन से हुई। स्कूल के प्रधानाचार्य त्रिभुवन आर्य ने शिक्षक सुरेश चंद्र उप्रेती को शॉल, और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।एवं कहा कि श्री उप्रेती शिक्षा विभाग में कार्य करने के साथ पूर्व में हरमन माइनर ,सहित कई प्रतिष्ठित विद्यालय में कार्य किया है। सहयोगी शिक्षक दीप चन्द्र हरबोला, पूजा बिष्ट, निहारिका आर्या, आनन्द सिंह बिष्ट, प्रियंका पांडे, देवेंद्र देवराड़ी ने उनके साथ बिताए समय और उनके पढ़ाने के अनूठे अंदाज की सराहना की। विद्यार्थियों ने अपने प्रिय शिक्षक के सम्मान में विदाई गीत और कविताएं प्रस्तुत कीं। कई छात्र अपने गुरु से बिछड़ने के अहसास से भावुक नजर आए। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त ग्रुप कैप्टन अचुयत कुमार, पीटीए अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार, पूरन चंद्र, हरीश बोरा आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन प्रकाश चन्द्र आर्य ने किया।







































