Connect with us

नैनीताल

21 व  22 जनवरी 2024 को राम सेवक सभा में होगा अखंड रामायण का पाठ

21 व  22 जनवरी 2024 को राम सेवक सभा में होगा अखंड रामायण का पाठ

 सीएन, नैनीताल। श्री राम सेवक सभा  की कार्यकारिणी की बैठक संपन्न हुई। बैठक में श्री नंदा देवी महोत्सव तथा श्री रामलीला महोत्सव 2023 की समीक्षा की गई। पुरानी बैठक के निर्णय का अनुमोदन किया गया। भगवान श्री राम के नाम पर स्थापित श्री राम सेवक सभा  21 और 22 जनवरी 2024 को अखंड रामायण  का पाठ आयोजित करेगी। जिसमें हल्द्वानी की टीम के साथ  स्थानीय लोग भाग लेंगे। 22 जनवरी को भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान राम सभा को भवन विद्युत  मालाओं से सजाया जाएगा। इसके अलावा 15 जनवरी को मकर संक्रांति के मौके पर खिचड़ी भोज 15 फरवरी को बसंत पंचमी  के दिन सामूहिक उपनयन संस्कार आयोजित होगा। बैठक की अध्यक्षता मनोज साह ने की। बैठक में  जगदीश बावड़ी, गिरीश साह,अशोक साह, बिमल चौधरी,राजेंद्र लाल साह, घनश्याम लाल साह, भीम सिंह कार्की, ललित साह, ललित तिवारी उपस्थित रहे।

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING