Connect with us

नैनीताल

टैगोर का जन्मोत्सव 7 मई को रामगढ़ में धूमधाम से मनाया जाएगा, भट्ट होंगे मुख्य अतिथि

सीएन, नैनीताल। शांति निकेतन ट्रस्ट फॉर हिमालया के एक शिष्टमण्डल ने ट्रस्ट के सचिव प्रो. अतुल जोशी एवं ट्रस्ट के प्रन्यासी नवीन चंद्र वर्मा के नेतृत्व में केंद्रीय पर्यटन एवं रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट से भेंट की। प्रो. अतुल जोशी ने कहा कि विगत वर्षों की तरह इस वर्ष भी शांति निकेतन ट्रस्ट फॉर हिमालया की ओर से गुरूदेव रवींद्र नाथ टैगोर का जन्मोत्सव 7 मई को उनकी कर्मभूमि रामगढ़ में धूमधाम से मनाया जाएगा। गुरूदेव ने यहां कालजयी ग्रन्थ गीतांजली का लेखन किया था। उन्होंने केंद्रीय मंत्री भट्ट को कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित किया है। जन्मोत्सव कार्यक्रम में टैगोर टॉप तक सांस्कृतिक शोभा यात्रा के साथ ही एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी, हवन एवं गुरु भोग का आयोजन किया जाएगा। रामगढ़ क्षेत्र के विद्यालयी छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे। जिसमें स्थानीय समेत गुरुदेव के देश-विदेश में फैले अनुयायी भी भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्शीवाद तथा उत्तराखंड के युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह सिंह धामी की ओर से विश्वभारती केंद्रीय विश्वविद्यालय को नि:शुल्क भूमि उपलब्ध कराए जाने से रामगढ़ में विश्वभारती के प्रथम परिसर गीतांजली की स्थापना का मार्ग प्रशस्त होने से गुरूदेव के इस वर्ष आयोजित होने वाले जन्मोत्सव का विशेष महत्व हो गया है। उत्तराखंड सरकार ने विश्वभारती विश्वविद्यालय को लगभग 45 एकड़ भूमि का हस्तांतरण किया है। तथा केंद्र सरकार की शासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति को 150 करोड़ रूपये की डीपीआर भी प्रस्तुत की जा चुकी है। इस मौके पर प्रो. अतुल जोशी, नवीन चंद्र वर्मा, केके पांडे, देवेंद्र बिष्ट, डॉ. विनोद जोशी, डॉ. मनोज पांडे, डॉ. जीवन उपाध्याय, राकेश शर्मा आदि रहे।

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING