Connect with us

नैनीताल

नैनीताल झील में एक बुजुर्ग का शव नैनी झील में उतराता मिला

सीएन, नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल में मंगलवार को एक बुजुर्ग का शव नैनी झील में उतराता हुआ मिला। मृतक की पहचान नारायण नगर निवासी अनिल उम्र 60 वर्ष के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकली एक महिला ने झील में शव को देखा और स्थानीय युवक को सूचना दी। युवक ने तत्काल तल्लीताल पुलिस को इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को झील से बाहर निकाला और परिजनों को सूचना दी। परिजनों की मौजूदगी में मृतक के बेटे उत्तम ने शव की पहचान अपने पिता अनिल के रूप में की, बताया जा रहा है कि मृतक अनिल कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे और सोमवार को घर से नैनीताल आए थे जिसके बाद घर वापस नही लौटे थे। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है वही तल्लीताल एसओ मनोज सिंह नयाल ने बताया की शव को बीडी पांडे चिकित्सालय लाया गया जहाँ डॉक्टर ने बुजुर्ग व्यक्ति को मृतक घोषित कर दिया है। जिसके बाद शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम होने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है। इस दौरान एसआई सुनील कुमार, चीता कांस्टेबल अमित गहलोत, राजकुमार कम्बोज, सुरेश क्षेत्री समेत अन्य लोग मौजूद रहें।

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING