नैनीताल
नैनीताल की सावित्री कैड़ा जंतवाल की पुस्तक का सीएम धामी ने किया विमोचन
नैनीताल की सावित्री कैड़ा जंतवाल की पुस्तक का सीएम धामी ने किया विमोचन
सीएन, नैनीताल। देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं विधायक सरिता आर्य द्वारा कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल डीएसबी परिसर इतिहास विभाग की पूर्व विभागाध्यक्ष प्रोफेसर सावित्री कैड़ा जंतवाल द्वारा लिखी पुस्तक कुमाऊं की महिलाओं का राष्ट्रीय संग्राम तथा स्थानीय जन आन्दोलन में योगदान पर लिखी पुस्तक का विमोचन किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड आंदोलन में मातृशक्ति की भूमिका हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। कार्यक्रम में प्रोफेसर सावित्री जंतवाल, परिसर निदेशक डीएसबी प्रोफेसर नीता बोरा शर्मा, आईएएस आनंद वर्धन, आईएएस दिलीप जावलकर, डा भुवन आर्या, आशा बिष्ट, बबीता उप्रेती उपस्थित रहे।
