Connect with us

नैनीताल

आयुक्त ने नैनीताल शहर में कुमाऊंनी शैली से हो रहे कार्यों की पे्रजेंटेशन के माध्यम से समीक्षा की

सीएन, हल्द्वानी। आयुक्त दीपक रावत ने नैनीताल शहर में कुमाऊंनी शैली से कराये जा रहे सौन्दर्यीकरण कार्यों की पे्रजेंटेशन के माध्यम से कार्यदायी संस्था की समीक्षा की। नैनीताल शहर का सौन्दर्यीकरण कार्यदायी संस्था, मण्डी द्वारा किया जा रहा है। बैठक लेते हुए आयुक्त श्री रावत ने कहा कि नैनीताल शहर के कुमाऊंनी शैली में सौन्दर्यीकरण हो जाने से जहां प्रदेश में पर्यटक गतिविधियों में इजाफा होगा और यहां आने वाले सैलानी कुमाऊं और गढ़वाल की परंपरागत शैली से भी रूबरू होंगे। उन्होंने कहा कि इससे राज्य में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा वही स्थानीय लोंगो को रोजगार के साथ ही आर्थिकी भी मजबूत होगी। महाप्रबन्धक मण्डी समिति विजय कुमार ने बताया कि नैनीताल शहर के सौन्दर्यीकरण का कार्य लगभग 60 प्रतिशत पूर्ण कर लिया गया है शेष कार्य दो माह के भीतर पूर्ण कर लिया जायेगा। नैनीताल बस स्टैंड एवं रामलीला ग्राउन्ड का कार्य प्रगति पर है, निर्धारित समयावधि के अन्दर पूर्ण कर लिया जायेगा। उन्होंने कहा कि पूर्व में बडा बाजार एवं रामलीला ग्राउन्ड में जो दुकानें बाहर लगती थी उन्हें अन्दर की तरफ कर दिया गया है तथा आम जनता के बैठने के लिए सुविधा प्रदान कर दी गई है जिससे पर्याप्त जगह मिल गई है। आयुक्त श्री दीपक रावत ने जीएम मण्डी समिति को निर्देश दिये कि कार्यो को समयबद्वता के साथ ही गुणवत्ता का विशेष ध्यान दिया जाए।


More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING