Connect with us

नैनीताल

भवाली में 22 फरवरी को गूंजेगा हिन्दू सम्मेलन का शंखनाद : संजय वर्मा 

सीएन, भवाली/नैनीताल। संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में 22 फरवरी को भवाली के पालिका मैदान में भव्य हिन्दू सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। आयोजन को लेकर नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में उत्साह का माहौल है।कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं और इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए व्यापक स्तर पर जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। कार्यक्रम संयोजक संजय वर्मा ने बताया कि यह विराट हिन्दू सम्मेलन देव भूमि धर्म जागरण समिति के तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सम्मेलन का उद्देश्य सामाजिक एकता सांस्कृतिक चेतना और संगठनात्मक सुदृढ़ता का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है। सभी हिन्दू परिवारों से अधिकाधिक संख्या में कार्यक्रम में सहभागिता की अपील की गई है। आयोजकों द्वारा दुगई स्टेट, मल्ली बाजार, निगलाट, मेहरागांव, फरसोली तथा भवाली बाजार सहित विभिन्न क्षेत्रों में घर-घर जाकर लोगों को आमंत्रित किया जा रहा है। जनसंपर्क अभियान में भावना मेहरा, प्रगति जैन, कैलाश सुयाल, हिमांशु बिष्ट, आशु चंदोला, शुभम कुमार, प्रकाश आर्या, शिवांशु जोशी, कंचन साह और अमित पांडेय पवन भाकुनी सहित कई कार्यकर्ता सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। आयोजन समिति के अनुसार कार्यक्रम स्थल पर बैठने, पेयजल, सुरक्षा और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING