Connect with us

नैनीताल

फागोत्सव 2024 के तहत फोटोग्राफी प्रतियोगिता का निर्णय 7 अप्रैल को होगा

फागोत्सव 2024 के तहत फोटोग्राफी प्रतियोगिता का निर्णय 7 अप्रैल को होगा
सीएन,नैनीताल।
श्री राम सेवक सभा द्वारा आयोजित फागोत्सव 2024 के तहत कुर्मांचल नगर सहकारी बैंक लिमिटेड द्वारा प्रायोजित फोटोग्राफी प्रतियोगिता का निर्णय 7 अप्रैल 24 को ऑनलाइन माध्यम से किया जायेगा। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 7500 रुपया, द्वितीय पुरस्कार 5000 रुपये, तृतीय पुरस्कार 3500 रुपये तथा चार सांत्वना पुरस्कार 1000 रुपए के दिए जायेंगे। संयोजक हिमांशु जोशी ने बताया कि निर्णायक मंडल में अंतर्राष्ट्रीय स्तर के पद्मश्री अनूप साह, थ्रीश कपूर व प्रदीप पांडे शामिल है। अनूप साह पद्मश्री के साथ पर्यावरणविद तथा प्रकृति प्रेमी है जिनका 50 वर्षो का फोटोग्राफी में अंतरराष्ट्रीय अनुभव है। थ्रीश कपूर डीजीएम एसबीआई के साथ पूर्व में ग्रामीण बैंक उत्तरांचल के चेयरमैन रहे तथा वर्तमान में हिमालयन स्टडी सेंटर एंड रिट्रीट कौसानी के निदेशक है। थ्रीश फोटोग्राफर के साथ सामाजिक कार्यकर्ता, माउंटेनर तथा हिमालय से प्रेम करते है। उनकी पुस्तक कैलाश मानसरोवर है तथा उनकी 28 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी है। 600 से ज्यादा इनकी फोटो की प्रदर्शनी लग चुकी है तथा 150 लोकेशन इनके द्वारा फोटो ग्राफी हेतु खोजे गए है। थ्रीश कपूर को लाइफ टाइम अवार्ड, कौस्तुभ सम्मान अस्मिता सम्मान, कथक अकादमी अवार्ड, हिंदी गौरव सम्मान, उत्तराखंड रत्न उत्तराखंड गौरव सम्मान, विश्वकर्मा अवार्ड, स्पिरिट ऑफ उत्तराखंड अवार्ड, बीसी राय पुरस्कार मिल चुका है। कई फोटोग्राफी संस्थाओं के सदस्य श्री कपूर को कई अंतरराष्ट्रीय संस्थाएं जूरी के रूप में आमंत्रित कर चुके है। प्रदीप पांडे ट्रेकर, राइटर एवं फोटोग्राफर है। प्रदीप का 35 वर्षो का अनुभव है। दो डॉक्यूमेंट्री फिल्म के निर्देशक के साथ उनकी फोटो बीबीसी नेटवर्क, आउटलुक, कैलेंडर, ललित कला अकादमी ने प्रकाशित की है। प्रदीप पांडे एनडीटीवी, फिजिफिल्म, अमर उजाला, आउटलुक,  चीया द्वारा सम्मानित भी किया जा चुका है। महासचिव जगदीश बवाड़ी ने बताया कि प्रतिभागियों के फोटो के प्रदर्शनी श्री राम सेवक सभा भवन में 9, 10 तथा 11 अप्रैल को आयोजित होगी। 

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING